जीत के जश्न में कांग्रेस पार्षद की भाभी से धक्का-मुक्की,हुई बेसुध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 07:23 AM

punjab corporation elections 2017

नगर निगम चुनाव में जीत के बाद संजय गांधी नगर में जश्न मना रही कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद की भाभी से पार्टी के लोगों ने ही मारपीट कर दी। महिला पार्षद रिशा सेठी की भाभी सुनीता सैनी पत्नी विजय सैनी को देर रात अस्पताल दाखिल करवाया गया।

जालंधर (प्रीत): नगर निगम चुनाव में जीत के बाद संजय गांधी नगर में जश्न मना रही कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद की भाभी से पार्टी के लोगों ने ही मारपीट कर दी। महिला पार्षद रिशा सेठी की भाभी सुनीता सैनी पत्नी विजय सैनी को देर रात अस्पताल दाखिल करवाया गया। सुनीता से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन सुनीता सैनी ने अनफिट होने के कारण बयान कलमबद्ध नहीं करवाए हैं। 

जानकारी के मुताबिक नगर निगम चुनावों में कांग्रेसी उम्मीदवार रिशा सैनी ने जीत हासिल की। आज रात वह अपने वार्ड के संजय गांधी नगर में समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जाकर वोटरों का धन्यवाद कर रही थी और समर्थक जीत के जश्न में ढोल की थाप पर नाच रहे थे। इसी बीच इलाका निवासी अजमेर सिंह ने अपने घर के बाहर ढोल बजाने से रोका तो विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पता चला है कि अजमेर सिंह ने पार्षद रिशा सैनी की भाभी सुनीता सैनी के साथ धक्का-मुक्की की और थप्पड़ तक जड़ दिया जिस कारण वह बेसुध हो गई।

सूचना मिलते ही थाना नं. 8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह, फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से अजमेर सिंह को हिरासत में ले लिया। देर रात इंस्पैक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल सुनीता के अनफिट होने के कारण बयान कलमबद्ध नहीं हो सके। अजमेर सिंह को हिरासत में लिया गया है।

बयान कलमबद्ध किए जाने के पश्चात अगली कार्रवाई होगी। पुलिस जांच में पता चला कि अजमेर सिंह भी कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकत्र्ता है। दरअसल वह भी पार्षद पद के लिए टिकट का दावेदार था लेकिन पार्टी ने टिकट उसे नहीं दी। दोनो पक्षों में विवाद का कारण यह भी माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!