Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 08:24 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वार्ड नंबर 27 से रिकार्ड मतों से जीती कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती अरुणा अरोड़ा को विशेष रूप से फोन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके तथा उनके पति मनोज...
जालन्धर/चंडीगढ़ (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वार्ड नंबर 27 से रिकार्ड मतों से जीती कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती अरुणा अरोड़ा को विशेष रूप से फोन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके तथा उनके पति मनोज अरोड़ा द्वारा लोगों के किए गए कामों ने असर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह से जनता की सेवा करते रहें। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अन्य जीते जनप्रतिनिधि भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि अरुणा अरोड़ा व मनोज अरोड़ा द्वारा लोगों की जा रही सेवा सराहनीय है तथा अन्यों को भी उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने मनोज अरोड़ा से कहा कि वह भविष्य में भी लोगों के मसलों को सरकार से हल करवाते रहें। यही सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। अरुणा अरोड़ा इस बार लगातार चौथी बार कौंसलर निर्वाचित हुई हैं।