Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 12:29 PM
नगर निगम पटियाला, घग्गा तथा घनौर नगर पंचायतों के 17 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में पटियाला शहर के 260664 मतदाता शहर के 57 पार्षद चुनेंगे वहीं घग्गा के 13 वार्डों के लिए 6763 मतदाता अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। घनौर के 6 वार्डों में...
पटियाला(जोसन): नगर निगम पटियाला, घग्गा तथा घनौर नगर पंचायतों के 17 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में पटियाला शहर के 260664 मतदाता शहर के 57 पार्षद चुनेंगे वहीं घग्गा के 13 वार्डों के लिए 6763 मतदाता अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। घनौर के 6 वार्डों में होने वाले नगर पंचायत के चुनाव में 2973 लोग मतदान करेंगे। यहां यह बताना भी जरूरी है कि पटियाला शहर के 41, 42 और 47 नंबर वार्ड से पहले ही पार्षद चुने जा चुके हैं। इसी तरह घनौर के कुल 13 वार्डों में से 1, 3, 6, 7 और 10 नंबर वार्ड से पार्षद चुने जा चुके हैं।
57 वार्डों के लिए कुल 217 बूथ बनाए
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कुमार अमित ने बताया कि पटियाला शहर के 57 वार्डों के लिए कुल 217 बूथ बनाए गए हैं जहां 125177 महिला वोटर और 135487 पुरुष वोटर वोट डालने के लिए जा सकेंगे। इन 57 वार्डों में कुल 207 प्रत्याशी मैदान में हैं। घग्गा नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं जहां 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। घनौर के 6 वार्डों के लिए 6 बूथ हैं और 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में कुल 262 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें 124 पुरुष और 138 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
सिविल प्रशासन के करीब 1 हजार कर्मचारी, अधिकारी तैनात
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी शौकत अहमद परे ने बताया कि जिले में चुनाव को निष्पक्ष तौर पर करवाने के लिए चुनाव कमीशन ने सिविल प्रशासन के करीब 1 हजार कर्मचारी, अधिकारी तैनात किए हैं।
3 आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारी चुनाव आब्जर्वर नियुक्त
जिला चुनाव अधिकारी कुमार अमित ने बताया कि चुनाव कमीशन जिले में होने वाले चुनाव पूरी पारदॢशता के साथ करवाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव आजाद और निष्पक्ष तरीके से हों इसलिए राज्य चुनाव कमीशन ने 3 आई.ए.एस. और एक पी.सी.एस. अधिकारी की चुनाव आब्जर्वर के तौर पर नियुक्ति कर दी है। इनमें पटियाला के वार्ड नं. 1 से 20 के लिए आई.ए.एस. अधिकारी डा. अमरपाल सिंह को आब्जर्वर बनाया गया है। वह पनसप के एम.डी. और मनरेगा के ज्वाइंट डिवैल्पमैंट कमिश्नर हैं।
इसी तरह पटियाला शहर के वार्ड नं. 21 से 40 और घग्गा नगर पंचायत के लिए आई.ए.एस. अधिकारी सिबन सी. को तैनात किया गया है। वह ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के डायरैक्टर और पंजाब स्टेट कमीशन फॉर एन.आर.आई. मामलों के अतिरिक्त सचिव हैं। पटियाला शहर के वार्ड नं. 41 से 50 और नगर पंचायत घनौर के लिए आई.ए.एस. अधिकारी प्रवीन ङ्क्षथद को तैनात किया गया है, वह तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के डायरैक्टर और विशेष सचिव हैं। पटियाला शहर के वार्ड नं. 51 से 60 के लिए पी.सी.एस अधिकारी हरगुणजीत कौर सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड को नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन के 2800 कर्मचारी और अधिकारी तैनात
चुनाव में पुलिस के 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सभी पोङ्क्षलग स्टाफ की तैनाती करने के अलावा जरूरत के मुताबिक चुनाव सामग्री का प्रकाशन करवा लिया गया है। इसी तरह ई.वी.एम. रिटॄनग अधिकारियों को दे दी गई हैं और ई.वी.एम. पर लगने वाले बैलट पेपरों की छपाई भी हो गई है।