पंजाब कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन अगले 15 दिनों के भीतर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 08:12 AM

punjab congress committee reorganization within next 15 days

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन अगले 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों की ....

जालंधर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन अगले 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार करके जल्द ही कांग्रेस नेतृत्व को भेजी जा रही है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से बैठक करेंगे। बताया जाता है कि राज्य में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव लगभग समाप्ति की तरफ बढ़ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहले ही राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित करके कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेज चुकी है जिसमें मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह, सुनील जाखड़ व अन्य तमाम कांगे्रसी नेताओं ने सर्वसम्मति से कहा था कि अब समय आ गया है जब पार्टी की कमान राहुल को थमा देनी चाहिए। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस का पुनर्गठन जल्द किए जाने के आसार हैं क्योंकि कार्पोरेशन के चुनाव भी निकट आ रहे हैं। उससे पहले पार्टी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का नया चेहरा जनता के सामने रखना चाहती है।

कांग्रेसी हलकों ने बताया कि पार्टी द्वारा कई नए पदाधिकारी बनाए जाएंगे तथा साथ ही कई नए जिला प्रधान भी मनोनीत किए जाएंगे। इस समय प्रदेश कांग्रेस का ढांचा पुराना चल रहा है जो पूर्व अध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा बनाया गया था। पुराने ढांचे में शामिल कई पदाधिकारी इस समय सरकार में मंत्री बन चुके हैं जबकि कई नेता विधायक निर्वाचित हो चुके हैं इसलिए नई टीम बनाना अनिवार्य हो गया है क्योंकि मंत्रीगण अपने सरकारी कामकाज में व्यस्त हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों को जोर-शोर से चलाने के लिए नए चेहरों को संगठन में लाना व उन्हें अनुभव देना अनिवार्य हो चुका है। बताया जाता है कि संगठन में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों के नाम पर मोहर जाखड़ द्वारा मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह से चर्चा करने के बाद लगाई जाएगी। कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा संगठन में युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व देने की वकालत की जाएगी।

बताया जाता है कि सूची जल्द ही केंद्रीय हाईकमान को भेजी जाएगी जिसके बाद उस पर मोहर लग जाएगी। अभी राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति ने किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है। दूसरी तरफ संपर्क करने पर सुनील जाखड़ ने कहा कि वह स्वयं चाहते हैं कि पार्टी का नया ढांचा बना दिया जाए। उन्होंने कहा कि नई टीम पंजाब की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लेकर जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!