Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 12:33 PM
गांव होठियों में पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघबीर सिंह के घर के बाहर कर्ज वसूली के लिए बैंक अफसरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक मुलाजिम 12 बजे से लेकर 5 बजे तक प्रदर्शन करते रहे। बैंक आधिकारियों के अनुसार पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघबीर...
कपूरथलाः गांव होठियों में पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघबीर सिंह के घर के बाहर कर्ज वसूली के लिए बैंक अफसरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक मुलाजिम 12 बजे से लेकर 5 बजे तक प्रदर्शन करते रहे। बैंक आधिकारियों के अनुसार पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघबीर सिंह ने 2004 में कृषि विकास बैंक कपूरथला से अपनी जमीन गिरवी रखकर 32 लाख का कर्ज लिया था, तथा इसके साथ ही अपने बेटे के नाम पर भी 13 लाख का कर्ज लिया था। रघबीर सिंह कुछ समय तो इसकी किस्तें भरते रहे किंतु इसके बाद किस्तें भरना बंद कर दिया। उनके द्वारा ली हुई कर्ज की राशि बढ़कर अब तक 90 लाख रुपए बन चुकी है।
उल्लेखनीय है कि रघबीर सिंह अकाली-भाजपा सरकार में 1997 से 2002 तक ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रह चुके हैं। कृषि विकास बैंक कपूरथला के मैनेजर गुरप्रेम पाल ने बताया कि इससे पहले भी गांव मुंडी मोड़ में बैंक डिफाल्टर के घर के बाहर धरना दिया जा चुका है।
इसलिए विभाग के उच्च आधिकारियों ने भविष्य में कर्ज़े की वसूली के लिए डिफाल्टरों के घरों के आगे प्रदर्शन करने का फैसला किया है। बावजूद इसके अगर कर्जेदार अगर बैंक के कर्ज को वापिस नहीं करेगा तो बैंक अगली कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन करके खरीद सीजन में बैंक ने 1 करोड़ 83 लाख रूपए की रिकवरी की है।