Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 02:18 PM
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला प्रधान सुनीता गर्ग, जसपाल सिंह पंजगराईं मैंबर सैंसर बोर्ड, राजविन्द्र सिंह भलूरिया और सुभाष शर्मा जिला जनरल सचिव के नेतृत्व में म्यूनिसिपल पार्क में धरना दिया गया।
कोटकपूरा (नरिन्द्र, भावित): भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला प्रधान सुनीता गर्ग, जसपाल सिंह पंजगराईं मैंबर सैंसर बोर्ड, राजविन्द्र सिंह भलूरिया और सुभाष शर्मा जिला जनरल सचिव के नेतृत्व में म्यूनिसिपल पार्क में धरना दिया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से चलाई जा रही लोक भलाई स्कीमों को कांग्रेस ने बंद कर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 10 महीनों में चुनाव दौरान किए वायदों में से एक भी पूरा नहीं किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने वायदे याद कराने के लिए एस.डी.एम. कोटकपूरा के सुपरिंटैंडैंट सुभाष नागपाल को मांग पत्र भी दिया गया।