बी.टी.एफ. ने मोदी व योगी का पुतला फूंका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 12:57 PM

protest against prime minister

बेगमपुरा टाइगर फोर्स द्वारा  शहरी प्रधान अश्विनी जक्खू के नेतृत्व में अंबेदकर चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पुतले फूंक रोष प्रदर्शन किया गया।

होशियारपुर (जैन): बेगमपुरा टाइगर फोर्स द्वारा शहरी प्रधान अश्विनी जक्खू के नेतृत्व में अंबेदकर चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पुतले फूंक रोष प्रदर्शन किया गया।

इस मौके संबोधन में संगठन के नेताओं ने कहा कि सहारनपुर में दलित के हकों की लड़ाई लड़ रहे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण के खिलाफ पुलिस ने झूठा पर्चा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। करीब 5 माह बाद हाईकोर्ट ने चंद्रशेखर के खिलाफ किया गया पर्चा राजनीतिक दबाव के तले की गई कार्रवाई करार दिया तथा उनकी जमानत हो गई जिसके पश्चात पुलिस प्रशासन ने राजनीतिक दबाव के चलते कानून की धज्जियां उड़ाते हुए उन पर नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (एन.एस.ए.) लगा डाला।

बी.टी.एफ. नेताओं ने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार प्रधानमंत्री व आर.एस.एस. के इशारे पर हो रहे हैं। जब से योगी आदित्य नाथ ने यू.पी. में कमान संभाली है दलितों का जीना मुहाल हो गया है। यहां तक मिट्टी का तेल डाल दलितों को जलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि चंद्रशेखर रावण पर लगाया गया एन.एस.ए. तुरंत हटाया जाए तथा उन्हें रिहा किया जाए। नहीं तो बी.टी.एफ. अन्य दलित संगठनों को साथ लेकर राष्ट्रव्यापी संघर्ष छेड़ेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!