Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 12:42 PM
अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। उसने अदालत की छत से छलांग लगा दी,परंतु वह भागने में सफल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आरोपी अमृतपाल सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी गांव कोहाड़ को 3 जनवरी 2013...
गुरदासपुर(विनोद):अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। उसने अदालत की छत से छलांग लगा दी,परंतु वह भागने में सफल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आरोपी अमृतपाल सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी गांव कोहाड़ को 3 जनवरी 2013 को सेखवां पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था । वह तब से ही गुरदासपुर जेल में बंद था। गत दिवस उसके केस के फैसले की पेशी स्थानिय अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश गुरदासपुर रजनीश गर्ग की अदालत में थी।
अदालत ने आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए आवाज लगाई तो पुलिस कर्मचारियों ने नियम अनुसार उसकी हथकड़ी खोल कर उसे अदालत मे पेश किया। अदालत ने आरोपी अमृतपाल सिंह को 10 साल की कैद तथा एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई । आरोपी को बाहर लाकर जब पुलिस कर्मचारी उसे हथकड़ी लगाने लगे तो वह उनको धक्का देकर भागने लगा।
पुलिस कर्मचारियों ने भी उसका पीछा किया। आरोपी ने देखा की कि वह पकड़ा जाएगा तो उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिस पर पुलिस पार्टी मे शामिल कर्मचारियों ने भी उसके पीछे छत से छलांग लगा कर उस पर काबू पा लिया। परंतु आरोपी की दांए टांग के फरैक्चर हो गया जिस कारण वह भाग नहीं सका। इस संंबंधी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन मे तैनात सहायक सब इन्सपैक्टर रजिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ जिला कचहरी पंहुचा तथा आरोपी को हिरासत मे लिया तथा उसे तुरंत सिवल अस्पताल दाखिल करवाया गया। पंरतु उसकी हालत खराब होने के कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर अस्पताल रैफर कर दिया गया।