सैंट्रल जेल के कैदी की पी.जी.आई. में मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 03:12 PM

prisoner died in hospital

लुधियाना की सैंट्रल जेल के कैदी की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार कैदी कुलवंत सिंह सरदार नगर का रहने वाला था। 5 फरवरी 1999 को थाना सदर में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज होने पर 12 दिसम्बर 2016 को सैंट्रल जेल लुधियाना में...

लुधियाना(स्याल): लुधियाना की सैंट्रल जेल के कैदी की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार कैदी कुलवंत सिंह सरदार नगर का रहने वाला था। 5 फरवरी 1999 को थाना सदर में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज होने पर 12 दिसम्बर 2016 को सैंट्रल जेल लुधियाना में बंद था।

वह ब्लड प्रैशर, शूगर व हृदय रोग से पीड़ित होने के चलते अस्पताल में उपचाराधीन था। उसकी तबीयत खराब होने पर 20 दिसम्बर को जेल के सीनियर मैडीकल अधिकारी ने सिविल अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल भेज दिया। वहां से डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उक्त कैदी की मौत की सूचना परिवार को दे दी गई है। मैडीकल रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!