पुर्तगाल का फर्जी वर्क परमिट दिखा कर मास्को भेजा, 16 लाख ठगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 05:16 PM

portugal sent fake work permit to moscow

समाना की नई सरां पत्ती निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह को पुर्तगाल मे वर्क परमिट दिलाने के नाम पर समाना के ही एक ट्रैवल एजेंट ने 16 लाख रुपए ठग लिए। समाना निवासी ट्रैवल एजेंट निशान सिंह और नरिंदंर सिंह की ओर से गुरप्रीत सिंह को पुर्तगाल का...

पटियाला: समाना की नई सरां पत्ती निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह को पुर्तगाल मे वर्क परमिट दिलाने के नाम पर समाना के ही एक ट्रैवल एजेंट ने 16 लाख रुपए ठग लिए। समाना निवासी ट्रैवल एजेंट निशान सिंह और नरिंदंर सिंह की ओर से गुरप्रीत सिंह को पुर्तगाल का फर्जी वर्क परमिट दिखा कर उसे मास्को भेज दिया।

मास्को स्थित ट्रैवल एजेंट के लोगों ने गुरप्रीत सिंह से मारपीट की। किसी तरह से वह जान बचाकर भारत लौट आया। जब उसने वापस अपने घर लोट कर ट्रैवल एजेंट से अपने रुपये वापस करने की मांग की तो एजेंट ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर गुरप्रीत सिंह ने दिसंबर महीने में आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह के परिजनों को मिलने पर उन्होंने गुरप्रीत सिंह को समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जदोजहद के बीच डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।

मलकीत सिंह ने बताया कि उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में समाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने ट्रैवल एजेंट से सांठगांठ कर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसपी डी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि यह मामला अभी उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले संबंधी जल्द जांच पड़ताल करवाएंगे। ट्रेवल एजेंट दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!