Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 10:32 AM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें मनी बाबा, भावुक, युवराज, शिवत और 4-5 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें मनी बाबा, भावुक, युवराज, शिवत और 4-5 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
इस संबंध में हरमनजोत सिंह (17) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने दोस्त अलौकिक और एक अन्य लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने 21 नंबर पुल के नीचे घेर कर उसके दोस्त अलौकिक पर जान से मारने की नीयत से चाकुओं से वार किए और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। यह झगड़ा पुरानी रंजिशन के कारण हुआ। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ 307, 323, 324, 341, 506, 148 और 149 आई.पी.सी. के अंतर्गत इरादा-ए- कत्ल केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।