Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 10:18 AM
थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. हरजीत सिंह, एच.सी. बलवंत सिंह, एच.सी. लैंबर सिंह, एच.सी. जगतार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गांव मोठावाल, भौर, सेंचा से होते हुए कच्चे रास्ते गांव लाटिया की तरफ जा रहे थे तो एक नौजवान को पैदल...
सुल्तानपुर लोधी(धीर): थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. हरजीत सिंह, एच.सी. बलवंत सिंह, एच.सी. लैंबर सिंह, एच.सी. जगतार सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गांव मोठावाल, भौर, सेंचा से होते हुए कच्चे रास्ते गांव लाटिया की तरफ जा रहे थे तो एक नौजवान को पैदल आते शक के आधार पर रोका। उसने अपना नाम जसविन्द्र सिंह उर्फ शिंदा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी छन्ना शेर सिंह थाना तलवंडी चौधरियां बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 30 ग्राम नशीला पाऊडर मिला।
एक अन्य मामले में चौकी इंचार्ज डल्ला ए.एस.आई. अशोक कुमार, एच.सी. रजिंद्र कुमार, एच.सी. लखविन्द्र सिंह, एच.सी. गुरदेव सिंह गांव अमरजीतपुर की तरफ जा रहे थे तो पुलिस पार्टी को देखकर एक नौजवान पीछे मुडने लगा। पुलिस ने उसको पकड़कर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम गुरदास सिंह उर्फ लाडी पुत्र करनैल सिंह निवासी माणो चाहल थाना मल्लावाल जिला फिरोजपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 55 ग्राम नशीली गोलियां बरामद हुईं।
इसी प्रकार थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. कृपाल सिंह, एच.सी. हरजिन्द्र सिंह, एच.सी. हरविन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल कुलबीर सिंह के साथ गांव मसीता की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी ने पैदल आते एक नौजवान को शक के आधार पर रोका। उसने अपना नाम जसविन्द्र सिंह उर्फ जिंदर पुत्र बिल्लू सिंह निवासी गांव छन्ना शेर सिंह थाना तलवंडी चौधरियां बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 150 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना प्रमुख ने बताया कि उक्त सारे मामलों में पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया है।