Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 01:49 PM
पंजाब भर के एन.आर.आई. थानों में बड़ी तबदीली करते हुए एन.आर.आई. विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कई थाना प्रभारियों के तबा
मोगा (ग्रोवर/आजाद): पंजाब भर के एन.आर.आई. थानों में बड़ी तबदीली करते हुए एन.आर.आई. विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा यह तबादले एन.आर.आई. थानों को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
इंस्पैक्टर सतनाम सिंह एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना कपूरथला से एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना मोगा, सब इंस्पैक्टर शरणजीत सिंह एस.एच.ओ. एन.आर.आई. मोगा से एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना कपूरथला, इंस्पैक्टर राजकुमार एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना पटियाला से एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना साहिबजादा अजीत सिंह नगर, सब इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना लुधियाना (देहाती) से एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना पटियाला, इंस्पैक्टर लखविंद्र सिंह एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना साहिबजादा अजीत सिंह नगर से एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना लुधियाना (देहाती), इंस्पैक्टर परमजीत सिंह स्टाफ ए.आई.जी. डी.आई.जी. से एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना श्री अमृतसर साहिब, इंस्पैक्टर रुपेन्द्रजीत सिंह एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना अमृतसर से हैड क्वार्टर एन.आर.आई. विंग साहिबजादा अजीत सिंह नगर, सब इंस्पैक्टर सतनाम सिंह रीडर टू ए.आई.जी. साहिबजादा अजीत सिंह नगर से एस.एच.ओ. थाना एन.आर.आई. जालंधर देहाती, सब इंस्पैक्टर बलविंद्र सिंह एस.एच.ओ. एन.आर.आई. थाना जालंधर देहाती से स्टाफ टू डी.एस.पी. जालंधर, इंस्पैक्टर जयंत सिंह स्टाफ टू डी.एस.पी. एन.आर.आई. जालंधर से स्टाफ टू ए.आई.जी. एन.आर.आई. जालंधर तैनात किए गए हैं।