Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 11:08 AM
पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत गांव आरफके में नाकेबंदी कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 1 देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने उक्त मामले में गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ असला एक्ट की धाराओं के तहत थाना सदर फिरोजपुर में मामला...
फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत गांव आरफके में नाकेबंदी कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 1 देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने उक्त मामले में गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ असला एक्ट की धाराओं के तहत थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर मंगल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव आरफके में की नाकेबंदी के दौरान शक होने पर आरोपी गुरदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव कमाला मिड्ढू को गिरफ्तार किया। जब पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को एक देसी पिस्तौल 9 एम.एम. बरामद हुआ।