Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 11:42 AM
संगरूर पुलिस ने गैंगस्टरों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जिला पुलिस मुखी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अकाली सरपंच के पति मास्टर हरकीरत सिंह के कत्ल केस में काबू किए गए गैंगस्टरों की पुलिस को तलाश थी, इनको काबू करने के लिए जिला संगरूर...
संगरूर(विवेक सिंधवानी, यादविन्द्र, बेदी, रूपक): संगरूर पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जिला पुलिस मुखी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अकाली सरपंच के पति मास्टर हरकीरत सिंह के कत्ल केस में काबू किए गए गैंगस्टरों की पुलिस को तलाश थी, इनको काबू करने के लिए जिला संगरूर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
लौंगोवाल पुलिस ने सूचना मिलने पर मंडेर कलां के रास्ते पर नाका लगाया हुआ था। जब आरोपियों की कार को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने नाके से कार भगा ली। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार खेतों में जा घुसी व पुलिस ने बिना कोई फायर किए व बिना किसी जानी नुक्सान के इन तीनों गैंगस्टरों को असले व छीनी हुई कार सहित काबू कर लिया।
दोनाली राइफल से किया था कत्ल
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने फफड़े भाईकामें सुखदीप खां का कत्ल करना कबूल किया। सिद्धू ने बताया कि इन्होंने मास्टर हरकीरत सिंह जोकि अकाली सरपंच का पति था, का कत्ल 30 अक्तूबर को किया था। काबू किए गए हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरदर्शन सिंह उर्फ दर्शन दोनों गांव मुबारकपुर चूंगा के वासी हैं। इन दोनों ने ही मास्टर हरकीरत सिंह का दोनाली राइफल से कत्ल किया था।
उसी राइफल से इन्होंने फफड़े भाईका में सुखदीप खां का कत्ल उसके घर में दाखिल होकर 2 गोलियां मारकर किया था। उन्होंने बताया कि इनके पास से जो कार बरामद हुई है, वह उन्होंने शेरपुर से छीनी थी। इनके पास से एक डबल बैरल गन व 2 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इनके साथ तीसरे आरोपी मनदीप सिंह उर्फ सोनी वासी गांव बुगरां को काबू किया गया है। जिला पुलिस मुखी मनदीप सिंह सिद्धू ने अकाली सरपंच के पति पर मास्टर हरकीरत सिंह के किए कत्ल संबंधी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्तूबर को गुरदर्शन सिंह उर्फ दर्शन ने अपनी 12 बोर बंदूक से कत्ल किया था।