Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 01:44 PM
थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने एस.एच.ओ. राजेश मल्होत्रा के नेतृत्व में एक व्यक्ति को 5 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सिमरनजीत सिंह निवासी मनजीत नगर पटियाला है।
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने एस.एच.ओ. राजेश मल्होत्रा के नेतृत्व में एक व्यक्ति को 5 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सिमरनजीत सिंह निवासी मनजीत नगर पटियाला है।
पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. जरनैल सिंह पुलिस पार्टी समेत सयुना चौक में मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर चैक करने पर उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।