Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 02:13 PM
पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में 10 अलग-अलग मामलों में भगौड़े करार दिए व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और 3 को ट्रेस किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में बंत सिंह उर्फ बंता सिंह निवासी गांव ब्रह्मपुर थाना...
पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में 10 अलग-अलग मामलों में भगौड़े करार दिए व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और 3 को ट्रेस किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में बंत सिंह उर्फ बंता सिंह निवासी गांव ब्रह्मपुर थाना जुल्कां शामिल है जिसके खिलाफ थाना जुल्कां में एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज थी। बंत सिंह को माननीय अदालत ने 30 जुलाई 2016 को पी.ओ. करार दिया था।
वहीं भगवान दास निवासी नई बस्ती बडूंगर को गिरफ्तार किया गया जिसके खिलाफ थाना सदर पटियाला में एन.आई. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज है। उसे 27 अगस्त 2012 को पी.ओ. करार दिया गया था।
इसी तरह गगनदीप निवासी गांव हडाना जिसके खिलाफ थाना जुल्कां में एन.आई. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज था व उसे 4 जुलाई 2016 को पी.ओ. करार दिया गया था, सोनी राम निवासी गांव राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है, अमरजीत सिंह निवासी महेन्द्रा कालोनी पटियाला, दविंदर सिंह निवासी गांव शादीपुर थाना जुल्कां, राजू निवासी पुरानी मिर्च मंडी राजपुरा, जगजीत सिंह निवासी गांव ककराला, हरविंद्र सिंह निवासी झिल्ल रोड दीप नगर पटियाला व शिवचरण उर्फ काली निवासी गांव बपरौर थाना घनौर को गिरफ्तार किया गया है।
जिन व्यक्तियों को ट्रेस किया गया है, उनमें सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी चक्क अमृतसर जिसके खिलाफ थाना त्रिपड़ी और थाना सदर समाना में केस दर्ज है। इस समय वह केंद्रीय जेल पटियाला में 10 साल की सजा काट रहा है। दूसरे केस में बबलू निवासी सब्जी मंडी नजदीक गौशाला सनौर रोड पटियाला है। बबलू को माननीय अदालत ने थाना कोतवाली में दर्ज केस में 10 मई 2017 को पी.ओ. करार दिया था। बबलू इस समय उत्तर प्रदेश में दर्ज एक केस में केंद्रीय जेल जौनपुर में बंद है।
तीसरे केस में इंद्र निवासी न्यू बस्ती बडूंगर पटियाला को ट्रेस किया गया है, जिसे थाना त्रिपड़ी में 406, 420, 120बी आई.पी.सी. के अंतर्गत दर्ज केस में 10 मई 2017 को पी.ओ. करार दिया था। इंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार और ट्रेस करने में हवलदार जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और दविंदर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई।