Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 11:45 AM
जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किए गए प्रभजीत सिंह निवासी ईस्ट गोबिंद नगर व सोहन सिंह निवासी मकबूलपुरा को गिरफ्तार किया।
अमृतसर (संजीव): जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किए गए प्रभजीत सिंह निवासी ईस्ट गोबिंद नगर व सोहन सिंह निवासी मकबूलपुरा को गिरफ्तार किया।
प्रभजीत सिंह पुलिस को हत्या प्रयास व एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में वांछित था जबकि सोहन सिंह एक्साइज एक्ट के मामले में भगौड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।