Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 09:18 AM
जिला पुलिस ने छापामारी के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया जा चुका था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जगदीप सिंह निवासी मूलेचक्क पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन 2...
अमृतसर(संजीव) : जिला पुलिस ने छापामारी के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया जा चुका था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जगदीप सिंह निवासी मूलेचक्क पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन 2 व लड़ाई-झगड़े के 2 मामले दर्ज हैं।
इसी तरह विनोद कुमार निवासी पवन नगर को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अदालती प्रक्रिया शुरू कर दी है।