Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 10:56 AM
जी.आर.पी. ने 5 महीनों से भगौड़े आरोपी को काबू किया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि काबू भगौड़े की पहचान रिंकू शर्मा पुत्र बचन शर्मा निवासी गांव चौंटा, जिला मुराना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी को 26 जनवरी 2016 को देसी पिस्तौल...
पठानकोट(शारदा): जी.आर.पी. ने 5 महीनों से भगौड़े आरोपी को काबू किया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि काबू भगौड़े की पहचान रिंकू शर्मा पुत्र बचन शर्मा निवासी गांव चौंटा, जिला मुराना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी को 26 जनवरी 2016 को देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूसों के साथ काबू किया गया था।
मामला न्यायालय में जाने पर आरोपी को जमानत मिल गई परन्तु बाद में सजा के डर से आरोपी अदालत से गैरहाजिर रहने लगा। इस पर माननीय न्यायालय ने आरोपी को गत 6 सितम्बर 2017 को भगौड़ा घोषित कर दिया। जिसे जी.आर.पी. ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया।