Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 01:18 PM
थाना संगत पुलिस ने गांव संगत कलां के एक ऐसे 5 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गांव के लोगों की बकरियां चोरी कर आगे बेचता था। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे नशीला पदार्थ बरामद किया है जबकि गिरोह के 3 सदस्य फरार हो गए।
संगत मंडी(मनजीत): थाना संगत पुलिस ने गांव संगत कलां के एक ऐसे 5 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गांव के लोगों की बकरियां चोरी कर आगे बेचता था। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे नशीला पदार्थ बरामद किया है जबकि गिरोह के 3 सदस्य फरार हो गए।
सहायक थानेदार हरबंस सिंह ने बताया कि गुरलाल सिंह पुत्र कृपाल सिंह, सोनू सिंह पुत्र नाथा सिंह, खुशकरन सिंह पुत्र काका सिंह, बूटा सिंह पुत्र नछत्तर सिंह व निक्का सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी संगत कलां द्वारा एक 5 सदस्यीय गिरोह बनाया हुआ था, जो गांव के लोगों की बकरियां चोरी कर आगे बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों गुरलाल व सोनू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 नशीली शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरोह के 3 सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।