Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 11:39 AM
हैरोइन बरामद करने के अनेक मामले पुलिस अक्सर दर्ज करती रहती है, परंतु शुक्रवार को थाना सदर पुलिस ने 3 युवकों को हैरोइन का सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनसे 2 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
फिरोजपुर(मल्होत्रा): हैरोइन बरामद करने के अनेक मामले पुलिस अक्सर दर्ज करती रहती है, परंतु शुक्रवार को थाना सदर पुलिस ने 3 युवकों को हैरोइन का सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनसे 2 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
ए.एस.आई. राज सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव आरिफके के समीप कुछ लोग हैरोइन का सेवन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वह टीम लेकर वहां गए तो जसवंत सिंह, कंवलजीत सिंह निवासी गांव मस्तेके और अर्जुन सिंह गांव पल्लामेघा को 10 रुपए के नोट से हैरोइन का सेवन करते रंगे हाथों पकड़ा। उनसे 2 ग्राम हैरोइन, नोट, पन्नी एवं लाइटर बरामद किया गया है। उनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है।