Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 03:15 PM
पुलिस ने विभिन्न स्थानों से हरियाणा मार्का शराब की 24 पेटियां बरामद कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त व्यक्ति अपने वाहनों व जाली नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करके तस्करी करते थे।
बठिडा (विजय): पुलिस ने विभिन्न स्थानों से हरियाणा मार्का शराब की 24 पेटियां बरामद कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त व्यक्ति अपने वाहनों व जाली नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करके तस्करी करते थे।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह द्वारा गुरु गोबिंद सिंह नगर के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर 1 कार की रोक कर तलाशी ली तो 9 पेटियां हरियाणा शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने कार सवार परमजीत सिंह व नरेश कुमार निवासी बङ्क्षठडा को गिरफ्तार कर लिया।
1 अन्य मामले में मौड़ पुलिस के हवलदार दर्शन सिंह ने गश्त के दौरान मौड़ खुर्द से कुलजीत सिंह व सोमा सिंह के ठिकाने पर छापामारी कर 15 पेटियां हरियाणा शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने कुलजीत सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जबकि सोमा सिंह पुलिस के हत्थे नहंीं चढ़ सका। सदर पुलिस के हवलदार गगनदीप सिंह ने सूचना के आधार पर सेवक सिंह निवासी कराड़वाला के ठिकाने पर छापामारी कर 50 लीटर लाहन बरामद की है परन्तु आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। और एक मामले में कोतवाली पुलिस के हवलदार चरणजीत सिंह ने सागर दास निवासी बङ्क्षठडा को गिरफ्तार कर 11 बोतलें हरियाणा शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।