Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 01:23 PM
पुलिस ने हैरोइन व स्मैक सहित 3 को गिरफ्तार किया है। एस.आई. कंवरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान राजपुरा पटियाला रोड पर स्कूटरी सवार नौजवान की तलाशी लेकर उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरु अमरदास कालोनी निवासी...
पटियाला/राजपुरा (बलजिंद्र,निर्दोष): पुलिस ने हैरोइन व स्मैक सहित 3 को गिरफ्तार किया है। एस.आई. कंवरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान राजपुरा पटियाला रोड पर स्कूटरी सवार नौजवान की तलाशी लेकर उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरु अमरदास कालोनी निवासी प्रवीन कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह के नेतृत्व में 2 व्यक्तियों को 25 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में बलवीर सिंह व सुखविंद्र सिंह दोनों वासी गांव लंग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ए.एस.आई. दर्शन सिंह पुलिस पार्टी समेत गांव सिद्धूवाल में मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्तियों को जब शक के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो बलवीर सिंह से 15 ग्राम और सुखविन्द्र सिंह से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।