Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 01:00 PM
थाना सराए अमानत खां के एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने डी.एस.पी. अश्विनी कुमार अतरी द्वारा प्राप्त हुए आदेशों के तहत छापामारी दौरान नक दी व भारी मात्रा में हैरोइन बरामद की।
तरनतारन(रमन): थाना सराए अमानत खां के एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने डी.एस.पी. अश्विनी कुमार अतरी द्वारा प्राप्त हुए आदेशों के तहत छापामारी दौरान नक दी व भारी मात्रा में हैरोइन बरामद की।
इस संबंधी उन्होंने बताया कि वह उन्हें डी.एस.पी. अश्विनी कुमार ने फोन कर बताया कि जोबनजीत सिंह पुत्र कुलविन्द्र सिंह, मनजोध सिंह पुत्र कुलविन्द्र सिंह, जसवंत कौर पत्नी कुलविन्द्र सिंह सभी निवासी हवेलियां के घर छापामारी की जाए तो भारी मात्रा में हैरोइन व नकदी बरामद की जा सकती है, जिस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापामारी की तो घर से 275 ग्राम हैरोइन व 50 हजार रुपए बरामद हुए। आरोपी मौके पर फरार हो गए। इस संबंधी एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।