Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 04:29 PM
पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 को गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर (कुमार): पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एस.टी.एफ यूनिट के सहायक इंस्पैक्टर सुरेश कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान छावनी के अनाथ आश्रम के नजदीक से आरोपी ऐश सिंह को गिरफ्तार करके उससे 240 नशीली गोलियां बरामद की है। वहीं थाना सी.आई.ए स्टाफ फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर सुखदर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बस अड्डा खाई फेमेकी से आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करके उससे 100 ग्राम नशीली पाऊडर बरामद किया है।