Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 06:17 PM
पंजाब मिनी सचिवालय में सी. बी. आई. ने सोमवार को छापेमारी दौरान 2 अधिकारियों को रिश्वत लेती गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़: पंजाब मिनी सचिवालय में सी. बी. आई. ने सोमवार को छापेमारी दौरान 2 अधिकारियों को रिश्वत लेती गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एजुकेशन ब्रांच -4 के सुपरिडैंट राजीव कुमार शर्मा और ट्रांसपोर्ट ब्रांच के सहायक जसविंद्र सिंह को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। राजीव कुमार शर्मा पहले ट्रांसपोर्ट ब्रांच में सुपरिडैंट थी।
कुछ दिन पहले ही उन्हें एजुकेशन ब्रांच में तबदील किया गया है। पता चला है कि उक्त दोनों अधिकारी शिकयतकर्ता से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में पेंडिंग पढ़ी इंक्यावरी के चलते डेढ लाख रिश्वत मांग रहे थे,जबकिएक लाख में सौदा तय हुआ था। इन दोनों अधिकारियों के हिस्से 50-50 हजार रुपए आने थे।