Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 12:25 PM
थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह की अगुवाई में एक व्यक्ति को 5 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम जोगिंदर सिंह निवासी गांव अगोल हाल निवासी नाभा है।
पटियाला (बलजिन्द्र): थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह की अगुवाई में एक व्यक्ति को 5 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम जोगिंदर सिंह निवासी गांव अगोल हाल निवासी नाभा है।
पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. शाम लाल पुलिस पार्टी सहित गांव सिद्धूवाल में मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्ति को जब शक के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो उससे 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।