डी.एफ.एस.सी. संगरूर 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 10:59 AM

police arrest 1 in bribe case

विजीलैंस ब्यूरो पटियाला ने एस.एस.पी. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर संगरूर मनजीत सिंह को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गोपाल स्वीट्स अर्बन एस्टेट के पास रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पटियाला(बलजिन्द्र): विजीलैंस ब्यूरो पटियाला ने एस.एस.पी. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर संगरूर मनजीत सिंह को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गोपाल स्वीट्स अर्बन एस्टेट के पास रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
 

विजीलैंस ब्यूरो ने इस मामले में डी.एफ.एस.सी. संगरूर मनजीत सिंह समेत फूड और सिविल सप्लाई विभाग के इंस्पैक्टर राहुल कुमार और रिटा. कर्मचारी हरीश अरोड़ा पर पटियाला विजीलैंस ब्यूरो थाने में 7, 3 (1) (डी) र /और 13 (2) 1988 पी.सी. एक्ट और 120 बी.आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया है।  इस मामले में नरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी बाबा गज्जा सिंह जैन कालोनी मोती नगर लुधियाना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पनग्रेन विभाग में लेबर सप्लाई का ठेकेदार है, जिसने लेबर की पेमैंट और सिक्योरिटी लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए फूड सप्लाई विभाग संगरूर से लेनी थी। 
यह रकम देने के बदले डी.एफ.एस.सी. संगरूर मनजीत सिंह और इंस. राहुल ने 50-50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

रिश्वत ज्यादा होने के कारण उसने देने में असमर्थता व्यक्त की। इसी दौरान एक रिटा. फूड सप्लाई कर्मचारी हरीश अरोड़ा ने सौदा 40-40 हजार में तय करवा दिया। सौदा तय करने के बाद मनजीत सिंह ने 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मौके पर ले लिए। नरिंदर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो ने जब ट्रैप लगाया तो डी.एफ.एस.सी. मनजीत सिंह ने बकाया 30 हजार रुपए हासिल करने के बाद 10 हजार रुपए किसी और कर्मचारी को देने के नाम पर लिए। विजीलैंस ब्यूरो के डी.एस.पी. के.डी. शर्मा और उनकी टीम ने सरकारी और प्राइवेट गवाहों की हाजिरी में पटियाला के अर्बन एस्टेट में स्थित गोपाल स्वीट्स के पास से डी.एफ.एस.सी. संगरूर मनजीत सिंह को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!