सांसद प्रो. साधु सिंह के साथ 33 लाख की ठगी मारने वाला पी.ए. विदेश भागा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 10:17 AM

personal assistant booked for duping faridkot mp sadhu singh

फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद प्रो. साधु सिंह के साथ उसके निजी सहायक गुरसेवक सिंह द्वारा कथित तौर पर 33 लाख रुपए की ठगी मारने के उपरांत उसके विदेश भागने की खबर है।

फरीदकोट  (हाली): फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद प्रो. साधु सिंह के साथ उसके निजी सहायक गुरसेवक सिंह द्वारा कथित तौर पर 33 लाख रुपए की ठगी मारने के उपरांत उसके विदेश भागने की खबर है। 
सिटी पुलिस फरीदकोट ने पड़ताल के बाद 5 नवम्बर को पी.ए. गुरसेवक सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 420, 406 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह पर्चा दर्ज होने से अगले दिन ही कनाडा चला गया था। 


 पुलिस ने अब इस पूर्व पी.ए. को भगौड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआऊट नोटिस भी जारी कर दिया है। सांसद प्रो. साधु सिंह ने कहा कि गुरसेवक सिंह के विदेश भागने बारे उनको जानकारी मिली है। बताने योग्य है कि गुरसेवक सिंह 2014 से लेकर 2016 तक सांसद प्रो. साधु सिंह का निजी सहायक रहा है। 2014 में सांसद अचानक बीमार होने के कारण डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल रहे।

 

इस दौरान प्रो. साधु सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच पाॢलयामैंट हाऊस का ए.टी.एम. कार्ड अपने निजी सहायक को दिया हुआ था जिसमें सांसद का वेतन और अन्य भत्ते आते थे। निजी सहायक ने 2 सालों दौरान प्रो. साधु सिंह के खाते से 33 रुपए निकलवा लिए। उन्होंने कहा कि निजी सहायक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बावजूद पैसे वापस जमा नहीं करवाए। जिला पुलिस प्रमुख डा. नानक सिंह ने कहा कि सांसद के पूर्व पी.ए. गुरसेवक सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!