Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 07:57 AM
गांव ठक्कर संधू में शनिवार रात को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुखविंदर सिंह सुक्खा के पिता कर्म सिंह ने बताया कि रात के समय उनके घर की बिजली बंद थी। इसके फाल्ट को उनका बेटा चैक कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
गुरदासपुर (विनोद): गांव ठक्कर संधू में शनिवार रात को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुखविंदर सिंह सुक्खा के पिता कर्म सिंह ने बताया कि रात के समय उनके घर की बिजली बंद थी। इसके फाल्ट को उनका बेटा चैक कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
सुखविन्दर को तुरंत कादियां के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गांव दुल्लोआना में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला : पुलिस स्टेशन काहनूवान के अंतर्गत आते गांव दुल्लोआना में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। जानकारी अनुसार पाकिस्तान की तरफ से गुब्बारा आने से पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि गुब्बारा तो जरूर मिला है लेकिन उस पर कोई संदिग्ध चीज नहीं लिखी गई और मात्र हवा का रुख होने कारण यह गुब्बारा भारतीय क्षेत्र में आ गया है।