पैंशनरों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 11:52 AM

pensioner protest

पंजाब सरकार का पिट-स्यापा करते पंजाब पैंशनर्ज यूनियन और पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फैडरेशन के नेताओं ने मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला फूंका।

अमृतसर (दलजीत): पंजाब सरकार का पिट-स्यापा करते पंजाब पैंशनर्ज यूनियन और पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फैडरेशन के नेताओं ने मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला फूंका। 

प्रदर्शनकारी दर्शन सिंह छीना, जोगिन्द्र सिंह और सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में हुए एक्शन में मांग की गई कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगें मान कर तुरंत डी.ए. की बकाया किस्तें जारी करे। सेवानिवृत्त हुए, हो रहे कर्मचारियों के बनते बकाए तुरंत दिए जाएं व खाली पद तुरंत भरे जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

नई पैंशन स्कीम रद्द करके पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाए। पे-कमीशन की रिपोर्ट तुरंत लेकर कर्मचारियों के साथ विचार करके लागू की जाए। प.स.स.फ. प्रांतीय उप प्रधान बलकार वल्टोहा ने कहा कि मौजूदा सरकार भी पुरानी सरकार के रास्ते पर चलते ट्रांसपोर्ट माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया और तस्करों को खजाना लुटा रही है, जो कि पंजाब की जनता के साथ धोखा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!