Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 09:38 AM
एस.टी.एफ. टीम ने बीती रात एक युवक को 50 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर जसपाल सिंह की पुलिस पार्टी गांव ख्वाजके में राहों रोड की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से पैदल आ रहे एक युवक को...
लुधियाना(अनिल): एस.टी.एफ. टीम ने बीती रात एक युवक को 50 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर जसपाल सिंह की पुलिस पार्टी गांव ख्वाजके में राहों रोड की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से पैदल आ रहे एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 100 ग्राम हैरोइन मिली, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपए कीमत आंकी जा रही है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सारज सिंह निवासी गांव राजोके पट्टी तरनतारन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मेहरबान में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। हैरोइन सहित पकड़े गए सारज सिंह की उम्र करीब 20-22 साल है। सारज बॉर्डर एरिया पर पाकिस्तान के तस्करों से हैरोइन खरीदकर यहां सप्लाई करता था। सारज के तार पाकिस्तानी स्मगलरों से जुड़े हुए हैं। आज उसे अदालत में पेश करके 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भी दुर्घटनास्थल का दौरा करके गहरी संवेदना जाहिर करते हुए हादसे के कारणों के साथ बिल्डिंग निर्माण में हुई अनियमितताओं की गहन जांच के आदेश दिए हैं। इंडस्ट्री डिपार्टमैंट के अधिकारियों के मुताबिक इंडस्ट्रीयल एरिया-ए स्थित सूफियां चौक में हादसाग्रस्त हुई बिल्डिंग औद्योगिक क्षेत्र के दायरे में न होकर प्राइवेट रिहायशी इलाके में स्थापित है। यह प्लास्टिक निर्माता फैक्टरी डायरैक्टर फैक्टरीज, नगर निगम और फायर सेफ्टी विभाग के परिवेश में आती है, इसलिए जिला उद्योग विभाग का इस संदर्भ से कोई ताल्लुक नहीं है।