पंजाब में जाली ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा कसने के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 09:21 AM

ordered crackdown on travel agents  capt amarinder tells sushma swaraj

पंजाब में काम कर रहे जाली ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा कसने के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। पंजाब के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा को भेजे निर्देशों में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को विदेश भेजने का लालच देकर गुमराह...

जालंधर(धवन): पंजाब में काम कर रहे जाली ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा कसने के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। पंजाब के डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा को भेजे निर्देशों में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को विदेश भेजने का लालच देकर गुमराह किया जा रहा है। ऐसे जाली एजैंटों के विरुद्ध पंजाब पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को अब एजैंटों के हाथों धोखाधड़ी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को बताया कि डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा को इस संबंध में विशेष अभियान चलाने तथा जाली एजैंटों के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब सरकार अपने लोगों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कै. अमरेन्द्र सिंह को ट्वीट करके धोखेबाज तथा गुमराह करने वाले ट्रैवल एजैंटों के विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज करने के लिए कहा था। सुषमा स्वराज द्वारा किए गए ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने तुरन्त ट्वीट करउन्हें पंजाब सरकार की ओर से जवाब दिया। 

मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह इससे पहले सुषमा स्वराज को सऊदी अरब मेें फंसी पंजाब की एक मां व उसकी पुत्री को बचाने के लिए केन्द्र सरकार के प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए कहा था। नवांशहर की महिला गुरबख्श कौर व उसकी पुत्री रीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है, जिस पर उसने ट्रैवल एजैंट पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस महिला ने कहा था कि ट्रैवल एजैंट ने उसे मलेशिया भेजने के स्थान पर सऊदी अरब भेज दिया। गुरबख्श कौर के पति गुरमेल सिंह ने ट्रैवल एजैंट के खिलाफ पुलिस को शिकायत की थी, परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को केस दर्ज करने में हुई देरी के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में दोआबा क्षेत्र जाली ट्रैवल एजैंटों से भरा हुआ है तथा नौजवानों को विदेश भेजने के अनेक कांड सामने आ चुके हैं। इनको देखते हुए अब पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!