Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 05:22 AM
गांव कराड़वाला में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। थाना रामपुरा सदर ने मृतक की बेटी के बयानों के आधार पर 3 पर मामला दर्ज कर लिया है।
चाऊके (राजिंद्र): गांव कराड़वाला में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। थाना रामपुरा सदर ने मृतक की बेटी के बयानों के आधार पर 3 पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी बिक्कर सिंह ने बताया कि गांव कराड़वाला निवासी महिंद्र सिंह (70) पुत्र महंगा सिंह पिछले कुछ समय से अपने खेत में घर बनाकर परिवार सहित रह रहा था। शुक्रवार रात्रि 10:30 के करीब उसका पड़ोसी सुखदेव सिंह अपने बेटे हरदीप सिंह और गुरदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और घर में सो रहे महिंद्र सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया।
उसकी चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उसकी पत्नी व बेटी सर्बजीत कौर कमरे में गई तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना रामपुरा सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने बुजुर्ग की बेटी सर्बजीत कौर के बयानों पर गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह व सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।