Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 10:10 AM
एस.टी.एफ. मोहाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से एक नाइजीरियन को 100 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया है। आरोपी अपना पासपोर्ट भी नहीं दिखा पाया। उसके खिलाफ एस.टी.एफ. के थाना फेज-4 में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।...
मोहाली(राणा): एस.टी.एफ. मोहाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से एक नाइजीरियन को 100 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया है। आरोपी अपना पासपोर्ट भी नहीं दिखा पाया। उसके खिलाफ एस.टी.एफ. के थाना फेज-4 में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी का नाम उचे है जो दिल्ली में रहता है।
एस.टी.एफ. के मुताबिक आरोपी का नाम पहले भी एक मामले में आया था और इसका केस अदालत में चल रहा है। उसी दिन से आरोपी पर नजर रखी जा रही थी। कुछ दिन से आरोपी की लोकेशन दिल्ली की आ रही थी, जिसके चलते टीम आरोपी को दबोचने दिल्ली रवाना हुई। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह दिल्ली से हैरोइन खरीदकर लाता था और मोहाली में बेचता था। आरोपी मोहाली के साथ-साथ पंजाब में भी नशा सप्लाई कर रहा था।