ससुरालियों से तंग नवविवाहिता ने निगला जहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 09:40 AM

newly wed swallowed poison

एक नव-विवाहिता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर जहरीली वस्तु खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

कपूरथला(शर्मा): एक नव-विवाहिता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर जहरीली वस्तु खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। 

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन राजविन्द्र कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी संतपुरा कपूरथला ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के कुछ समय पश्चात ही उसके ससुरालियों ने उसे कम दहेज लाने के चलते परेशान करना शुरू कर दिया। इससे उसकी बहन अक्सर तनावग्रस्त रहती थी। आज सुबह सूचना पाने पर जब वह अपनी बहन राजविन्द्र कौर से मिलने गई तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। जिस पर उसने जिला पुलिस को साथ लेकर उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!