Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 02:24 PM
विशाल सिख संस्था चीफ खालसा दीवान चैरीटेबल सोसायटी की ओर से दशम पातशाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के अवतार पर्व के पावन अवसर पर खालसा परंपराओं से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
अमृतसर (सर्बजीत): विशाल सिख संस्था चीफ खालसा दीवान चैरीटेबल सोसायटी की ओर से दशम पातशाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के अवतार पर्व के पावन अवसर पर खालसा परंपराओं से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में चीफ खालसा दीवान द्वारा संचालित श्री गुरु हरिकृष्ण सी.सै. पब्लिक स्कूल जी.टी. रोड, मजीठा बाईपास, गोल्डन एवेन्यू, भगतांवाला, परागदास, बसंत एवेन्यू, रणजीत एवेन्यू, फ्रैंड्स एवेन्यू, मझविंड, अजनाला, नवां सिंड, तरनतारन, रसूलपुर, पट्टी, लुधियाना, चंडीगढ़, सी.के.डी. नॄसग कालेज, सी.के.डी. इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड टैक्नोलॉजी के अध्यापक और विद्यार्थी शामिल हुए।
नगर कीर्तन दीवान के प्रमुख स्कूल श्री गुरु हरिकृष्ण सी.सै. पब्लिक स्कूल जी.टी. रोड रोड से आरंभ होकर रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल, हाल बाजार से होता हुआ अपने गंतव्य स्थल श्री दरबार साहिब पहुंचा। इसमें चीफ खालसा दीवान चैरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्डा, उपाध्यक्ष धनराज सिंह, आवासीय अध्यक्ष निर्मल सिंह, अवैतनिक सचिव नरिन्द्र सिंह खुराना, सविन्द्र सिंह कत्थूनंगल, प्रभजोत सिंह, हरमिन्द्र सिंह, सर्बजीत सिंह, रणबीर सिंह, मनजीत सिंह मंजल, डा. धर्मवीर सिंह, बलदेव सिंह, जसपाल सिंह, डा. आम्रपाली, तजिन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह सहंसरा, हरकंवल सिंह कोहली, सुरजीत सिंह, अजीत सिंह तुली, रजिन्द्र सिंह मरवाहा, जजबीर सिंह वालिया, डा. हरप्रीत सिंह और डा. गुरप्रताप सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।
जी.टी. रोड स्कूल के प्रधानाचार्य/ शिक्षा निदेशक डा. धर्मवीर सिंह ने उपस्थित अतिथियों, सदस्यों, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाचार्या, अध्यापकों और समूची संगत का स्वागत किया। चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्डा ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के अवतार पर्व पर उपस्थित संगत को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के होनहार विद्यार्थी मनहरजीत सिंह को हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन का विजेता बनने पर 5100 रुपए देकर सम्मानित भी किया।
इसके साथ भाई वीर सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित जी.टी. रोड स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी से संबंधित कविता और भाषण भी प्रस्तुत किए, जिनमें विजेताओं को विशेष नकद ईनाम से सम्मानित किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह जी द्वारा गुरु चरणों में अरदास के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के नेतृत्व में नगर कीर्तन आरम्भ हुआ, जिसमें पालकी साहिब के नेतृत्व में निशान साहिब, पांच प्यारे, रणजीत नगाड़ा, हाथी और घोड़ों पर सवार विद्यार्थी सिख विरसे की शान प्रदॢशत कर रहे थे। विद्यार्थियों ने टिपरी, डंबल, बैंड का भी बाखूबी प्रदर्शन किया।
स्कूल यूनिफार्म में विद्यार्थी नगर कीर्तन में गुरबाणी का जाप कर वातावरण को अलौकिक छटा प्रदान कर रहे थे। विभिन्न स्कूलों द्वारा सजाई गई झांकियां नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण थीं। नगर में जगह-जगह पर संगत ने नगर कीर्तन में शामिल विद्यार्थियों और संगत को बड़ी श्रद्धा और सम्मान से चाय-पानी की सेवाएं प्रदान कीं।