Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 12:22 PM
नाभा जेल ब्रेक कांड में शामिल एक ओर दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुरा और नाभा पुलिस ने संयुक्त ऑप्रेशन दौरान मनजिन्दर सिंह नामक व्यक्ति को राजपुरा -दिल्ली हाईवे से गिरफ्तार किया है।
नाभा: नाभा जेल ब्रेक कांड में शामिल एक ओर दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुरा और नाभा पुलिस ने संयुक्त ऑप्रेशन दौरान मनजिन्दर सिंह नामक व्यक्ति को राजपुरा -दिल्ली हाईवे से गिरफ्तार किया है।
जानकारी मुताबिक मनजिन्दर सिंह तरनतारन का डिसमिस सिपाही है और इसने गैंगस्टरें को पुलिस का प्रशिक्षण दिया था, जिसके बाद उक्त गैंगस्टर पुलिस की वर्दी में नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में शामिल हुए और चार गैंगस्टरों समेत दो आतंकवादियों को छुड़वा कर फरार हो गए। मनजिन्दर सिंह खतरनाक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बिकी गौंडर का खासमखास बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मनजिन्दर सिंह से पूछताछ की जा रही है।