सिख लड़की के साथ विवाह करवाता मुस्लिम लड़का UP से गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 10:33 AM

muslim boy married from up arrested

सिख लड़की को बहलाकर यू.पी. में शादी रचाते एक मुस्लिम लड़के को मौके पर लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। थाना सिटी बरनाला के एस.एच.ओ. बलवंत सिंह ने बताया कि बरनाला वासी एक लड़की ने 12 जनवरी 2018 को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि .........

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): सिख लड़की को बहलाकर यू.पी. में शादी रचाते एक मुस्लिम लड़के को मौके पर लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। थाना सिटी बरनाला के एस.एच.ओ. बलवंत सिंह ने बताया कि बरनाला वासी एक लड़की ने 12 जनवरी 2018 को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 जनवरी की रात से उसकी छोटी बहन परमजीत कौर (काल्पनिक नाम) घर से गायब है और एक दिन की तलाश के बाद उनको पता चला कि हेयर सैलून का कार्य करता कलीम उर्फ समीर नामक लड़का अपने साथी समेत उसको बहलाकर कही ले गया है।

इस पर पुलिस द्वारा कलीम  और उसके साथी विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की तो इस दौरान बरनाला पुलिस को यू.पी. की बागपत जिले की पुलिस का फोन आया कि कलीम वासी शिवदासपुर जिला सहारनपुर को बरनाला की रहने वाली एक लड़की के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो अदालत में विवाह करवा रहा था। यहां कुछ लोगों ने देखा कि कागजों अनुसार लड़की सिख है और विवाह करवाने वाला लड़का मुस्लिम है तो इस मामले पर शोर पड़ गया और बात थाने तक पहुंच गई। इस पर बरनाला पुलिस की एक पार्टी बागपत गई और कलीम उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लड़की समेत बरनाला ले आई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!