Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 08:18 AM
फाजिल्का उपमंडल के सीमावर्ती गांव मुहार खीवा में भूमि विवाद को लेकर ननद द्वारा विधवा भाभी की हत्या करने का मामला सदर पुलिस ने दर्ज किया है। मृतका का सिविल अस्पताल फाजिल्का के डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के सीमावर्ती गांव मुहार खीवा में भूमि विवाद को लेकर ननद द्वारा विधवा भाभी की हत्या करने का मामला सदर पुलिस ने दर्ज किया है। मृतका का सिविल अस्पताल फाजिल्का के डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
मृतक सुखविन्द्र कौर (52) के भाई राम लुबाया वासी झुग्गे जवाहर सिंह जलालाबाद ने बताया कि उसके बहनोई की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी तथा उसकी बहन की कोई औलाद नहीं थी। बहनोई की मृत्यु के बाद उसकी गांव में ही स्थित 7 एकड़ भूमि को लेकर सुखविन्द्र की ननद संतोष रानी वासी गांव पंडोरी फगवाड़ा के साथ विवाद चल रहा था। संतोष रानी ने सुखविन्द्र कौर के विरुद्ध कुछ वर्ष पूर्व धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवाया था। बताया जाता है कि इसमें वह बरी हो गए थे जबकि भूमि को लेकर उनका विवाद चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार गांव वासी बशीर सिंह, जनक सिंह, बूटा सिंह तथा खान सिंह संतोष रानी की सहायता करते थे।
बताया जाता है कि सुखविन्द्र कौर अब गांव मेंं अपने घर में अकेली रहती थी। गत दिवस जब दोधी दूध देने के लिए आया तो दरवाजा न खुलने पर उसने गांव वालों को बताया जिन्होंने आगे इसकी सूचना राम लुबाया को दी। उसने गांव आकर देखा कि उसकी बहन का चोटिल शव मकान में पड़ा था। थाना सदर के प्रभारी एस.आई. लेख राज ने बताया कि राम लुबाया के बयान पर संतोष रानी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तथा 120 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।