कत्ल केस के आरोपी सरपंच बब्बू सहित 8 बरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 11:22 AM

murder case

माननीय एडिशनल सैशन जज की अदालत ने कत्ल केस के 8 आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का फैसला सुनाया है। एडवोकेट मनमोहन सिंह ठकुराल ने बताया कि विधान सभा चुनावों से कुछ दिन पहले नजदीकी गांव पलासौर में चुनाव को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें गांव...

तरनतारन(रमन): माननीय एडिशनल सैशन जज की अदालत ने कत्ल केस के 8 आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का फैसला सुनाया है। एडवोकेट मनमोहन सिंह ठकुराल ने बताया कि विधान सभा चुनावों से कुछ दिन पहले नजदीकी गांव पलासौर में चुनाव को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें गांव पलासौर के सरपंच गुरप्रीत सिंह बब्बू की पगड़ी उतर गई थी। 

इस घटना के कुछ दिन बाद गुरप्रीत सिंह बब्बू, विक्रमजीत सिंह विक्की, बलराम सिंह, सतनाम सिंह, जजबीर सिंह, जसवंत सिंह, भूंडी, अमरपाल सिंह पाला ने झगड़ा करने वाले दूसरे गुट के घर जाकर हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में गांव पलासौर निवासी सुरजीत सिंह की गोलियां लगने से मौत हो गई थी और जसवंत सिंह गंभीर घायल हो गया था। 


इस संबंधी थाना सिटी तरनतारन में उक्त आरोपियों के खिलाफ 6 फरवरी 2017 को मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया था। करीब 8 माह चले इस केस दौरान माननीय जज सुमित मल्होत्रा ने वकील की दलीलों से सहमत होते हुए और आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित न होने पर उक्त सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का हुकम सुनाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!