Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 04:12 PM
बेगोवाल क्षेत्र में रात के समय घनी धुंध के कारण हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा) : बेगोवाल क्षेत्र में रात के समय घनी धुंध के कारण हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन कर्मजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी बेगोवाल ने बताया कि गत रात्रि वह अपने साथी अर्जुन पुत्र बलवीर सिंह के साथ बेगोवाल के नानकसर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर वापस घर आ रहा था कि जब वह गांव के पास पहुंचा तो रास्ते में अधिक धुंध होने के कारण उसे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे उसका मोटरसाइकिल सड़क से नीचे उतर कर बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे वह घायल हो गया, उसे राहगीरों द्वारा उपचार हेतु भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे कपूरथला सिविल अस्पताल लाया गया।