Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 12:22 PM
घगर पुल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मूनक (वरतिया): घगर पुल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह पुत्र शोभा राम वासी मूनक अपने मोटरसाइकिल पर जसवंत सिंह पुत्र श्याम सिंह वार्ड नं. 11 मूनक के साथ मूनक के लिंक रोड से मेन रोड पर जा रहा था कि टोहाना साइड से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण जसवंत सिंह की मौत हो गई जबकि ज्ञान सिंह घायल हो गया।