Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 02:21 PM
बराड़ काम्पलैक्स जी.टी. रोड मोगा निवासी अमित बराड़ ने अपने घर में काम करती महिला तथा उसकी बेटी पर घर की अलमारी से 8 लाख रुपए चोरी करके ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अमित बराड़ पुत्र जगमोहन सिंह बराड़ की शिकायत पर आशा तथा उसकी बेटी रीटा...
मोगा (आजाद): बराड़ काम्पलैक्स जी.टी. रोड मोगा निवासी अमित बराड़ ने अपने घर में काम करती महिला तथा उसकी बेटी पर घर की अलमारी से 8 लाख रुपए चोरी करके ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अमित बराड़ पुत्र जगमोहन सिंह बराड़ की शिकायत पर आशा तथा उसकी बेटी रीटा निवासी संत हरदेव सिंह नगर मोगा के खिलाफ थाना सिटी मोगा में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अमित बराड़ ने कहा कि वह मारुति कंपनी का शोरूम बना रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को देने के लिए 8 लाख रुपए अलमारी में रखे थे।
कथित आरोपी मां-बेटी उनके घर में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पैसों का पता कथित आरोपी मां-बेटी को था। जब उनके पिता ने कर्मचारियों को देने के लिए 31 दिसम्बर को अलमारी में से रुपए निकालने चाहे तो उक्त रुपए गायब थे। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उक्त रुपए इन्होंने ही निकाले हैं। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि कथित आरोपी मां-बेटी की गिरफ्तारी बाकी है।