Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 11:30 AM
विवाह का झांसा देकर लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): विवाह का झांसा देकर लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना चीमां के पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास निक्का सिंह ने बयान दर्ज करवाए थे कि गत 4 जनवरी की रात को मेरी लड़की परिवार सहित सोई हुई थी लेकिन सुबह वह अपनी चारपाई पर नहीं थी। मेरी लड़की को हैप्पी सिंह पुत्र सुखचैन सिंह वासी नमोल विवाह का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है।