Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 01:52 PM
मुक्तसर में 40 मुकतों की याद को समर्पित मेला माघी सम्बंधित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए है। जानकारी के अनुसार श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 14 जनवरी को प्रातःकाल 6 बजे डाले जाएंगे।
श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर में 40 मुकतों की याद को समर्पित मेला माघी सम्बंधित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए है। जानकारी के अनुसार श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 14 जनवरी को प्रातःकाल 6 बजे डाले जाएंगे।
12 जनवरी से 14 जनवरी तक धार्मिक समागम लगातार चलते रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश की संगत गुरू घर में नतमस्तक होगी। बता दें कि 15 जनवरी को नगर कीर्तन के साथ माघ मेले का समापन होगा।
इस मेले को लेकर मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट पर भी पुलिस जवान तैनात किए गए है। इस बार जहां कांग्रेस ने सियासी कांफ्रैंस करने से मना किया वहीं अकाली दल इस कांफ्रैंस के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है।