Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 11:04 AM
शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने पंजाब केसरी में प्रकाशित समाचार ‘फिरोजपुर शहर के पब्लिक टायलैट्स का बुरा हाल’ का सख्त नोटिस लेते शहीद ऊधम सिंह चौक में बने पब्लिक टायलैट्स का जायजा लिया और मार्कीट के लोगों की समस्याएं...
फिरोजपुर (कुमार): शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने पंजाब केसरी में प्रकाशित समाचार ‘फिरोजपुर शहर के पब्लिक टायलैट्स का बुरा हाल’ का सख्त नोटिस लेते शहीद ऊधम सिंह चौक में बने पब्लिक टायलैट्स का जायजा लिया और मार्कीट के लोगों की समस्याएं सुनते हुए नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर को इसी जगह पर आधुनिक सुविधाओं वाले पब्लिक टायलैट्स बनाने के आदेश दिए और पास खड़े होकर सफाई करवाई।
पिंकी ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर फायर ब्रिगेड और नगर कौंसिल कर्मचारियों की मदद से सफाई करवाई और चौक में लगे फव्वारे जल्द चलाने के आदेश दिए। उन्होंने शहर के अंधविद्यालय को खुद साफ किया और पानी से धोते हुए वहां मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव करवाया। परमिंद्र सिंह पिंकी ने पिछले 4 दिनों से शहर में सफाई अभियान चलाते हुए कुष्ठ आश्रम, आर्य अनाथाल्य आदि की सफाई करवाई और फिरोजपुर शहर छावनी के सर्वपक्षीय विकास के लिए लोगों को आगे आने और साथ देने की अपील की।
पिंकी ने कहा कि फिरोजपुर शहर छावनी के सर्वपक्षीय विकास के लिए लोग अपने निजी हितों से ऊपर उठ कर साथ दें। फिरोजपुर के सर्वपक्षीय विकास में तेजी लाई जाएगी और लोगों को सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।