शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर कोटकपूरा पुलिस हुई चौकस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 11:45 AM

kotakpura police alert about the safety of the residents

जिला पुलिस प्रमुख डा.नानक सिंह की हिदायतों पर आज थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा द्वारा एस.एच.ओ. के.सी. पराशर व ए.एस.आई. गुरजंट सिंह काला के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। नव वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे जश्नों दौरान सुरक्षा...

कोटकपूरा (नरिन्द्र): जिला पुलिस प्रमुख डा.नानक सिंह की हिदायतों पर आज थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा द्वारा एस.एच.ओ. के.सी. पराशर व ए.एस.आई. गुरजंट सिंह काला के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। नव वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे जश्नों दौरान सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाई इस मुहिम में भारी संख्या में पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी और प्लेटफार्म पर यात्रियों व सामान आदि की जांच-पड़ताल की गई।

इसके पश्चात स्थानीय रेलवे रोड, शास्त्री मार्कीट और बस स्टैंड की बारीकी से जांच की। इसके अतिरिक्त नव वर्ष के प्रोग्राम करवाए जाने वाले स्थानों जैसे सेतीया पैलेस और सागर ढाबा की भी बहुत बारीकी से पड़ताल की गई। एस.एच.ओ. के.सी. पराशर ने बताया कि सिटी पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार जांच-पड़ताल के अलावा 24 घंटे गश्त की जा रही है।

उन्होंने लोगों को अपील की कि कहीं भी कोई लावारिस वस्तु मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। इस अवसर पर आर.पी.एफ. के इंस्पैक्टर दियाल सिंह, जी.आर.पी. के ए.एस.आई. जसपाल शर्मा, बिंदर सिंह, गुरमीत सिंह और पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!