Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 04:05 PM
पराली व स्मॉग के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को अड़े हाथ लेते हुए कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि केजरीवाल स्मॉग के मुद्दे पर राजनीति बंद करके दिल्ली की तरफ ध्यान दें।
कपूरथला (मल्ली): पराली व स्मॉग के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को अड़े हाथ लेते हुए कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि केजरीवाल स्मॉग के मुद्दे पर राजनीति बंद करके दिल्ली की तरफ ध्यान दें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल दिल्ली में स्मॉग के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के घर के सामने धरना देने के बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का पराली न जलाने का फरमान सेहत पक्ष से सही है व पंजाब सरकार ने भी किसानों को समझाया व जागरूक किया है। सरकार ने इसके सार्थक हल करने के लिए 1 मिलियन डालर का ईनाम रखा है। वहीं पंजाब में किसानों पर करीब 3400 केस दर्ज हुए व 65 लाख रुपए का जुर्माना किया गया जोकि उनकी नजरों में गलत है व मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार से किसानों के लिए 2,000 करोड़ रुपए की मांग बिल्कुल जायज है।
पराली जलाने के मुद्दे पर पंजाब को बिना वजह किया जा रहा बदनाम
उन्होंने यह भी कहा कि केवल पंजाब को पराली जलाने के नाम पर बदनाम किया जा रहा है जबकि हरियाणा, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भी पराली जलाई जाती है। संत ढडरिया वालों के समारोह पर रोक लगाए जाने की मांग संबंधी पूछे सवालों के जवाब में राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे कभी भी उछालने नहीं चाहिएं क्योंकि बड़े यत्नों से प्रदेश में शांति व्यवस्था बहाल हुई है। आगामी दिनों में होने जा रही पंजाब कार्पोरेशनों की चुनाव बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोग अकाली-भाजपा से प्रदेश में 10 वर्ष तक लगातार मचाई लूट का गिन-गिन कर हिसाब लेंगे।